प्रेम लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा
प्रेम लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा

सोमवार, ४ जानेवारी, २०२१

तुम्हारी तरह

 तुम्हारी तरह..


तुम्हारी तरह ही

मुझे नींद आती नही।

मगर 

हम दोनों में फर्क इतना है की

मैं अकेला

और तुम्हारे इर्दगिर्द

सितारे है कईं।

--सुनील पवार..

कभी यूँ ही नही..

कभी यूँ ही नही..


कभी यूँ ही नही 

बार बार किसी की याद आती है।

ये वो डोर है

जो पतंग को खींचकर लाती है।

--सुनील पवार..

चार क्षण जगावे असे की

चार क्षण जगावे असे की..
चार क्षण जगावे असे की
कलेकलेने घटणेही मनी ठसावे।
लुप्त होता चंद्र अवसेला
मन चातकाचे व्याकुळ व्हावे।

--सुनील पवार....


तुम चाहो तो

तुम चाहो तो..
तुम चाहो तो
फिर से लौट भी आएंगे।
पर ये तो बताओ
कैसे विश्वास दिला पाओगें।
--सुनील पवार..

तुम यूँ ही

 तुम यूँ ही..

वक़्त नही गुज़रता तुम्हारे बिना
बिना खुशियों के क्या जीना।
तुम्हारे साथ उसका आना जाना
ऐ दिल...
तुम यूँ ही ज़िंदादिली से धड़कना।
--सुनील पवार..

ले डूबा हमें

 ले डूबा हमें..

आसानी से ले डूबा हमें
हमारा ही विश्वास।
वो अक्सर कहते थे हमें
की तुम हो सबसे खास।
--सुनील पवार..

मी शोधतोय उत्तर

 मी शोधतोय उत्तर..

मी शोधतोय उत्तर
माझ्याच मनाच्या प्रश्नाचं।
तू जोडून घे ना तुझ्या मनाशी
आणि उत्तर दे त्याचं।
--सुनील पवार..

चाय के बहाने

 चाय के बहाने..

चाय के बहाने
थोड़ी गपशप हो जाए।
दिल की बात
शायद ओठों पे आ जाए।
--सुनील पवार..

गुरुवार, १५ ऑक्टोबर, २०२०

तुम वो एहसास हो

 तुम वो एहसास हो..

तुम वो एहसास हो
जो मिटाए ना मिटेगा।
दिल में, धड़कन में
हर साँस में बसा रहेगा।
--सुनील पवार..

शनिवार, ३ ऑक्टोबर, २०२०

तुम्हारा ख़याल जैसे

 तुम्हारा ख़याल जैसे..

तुम्हारा ख़याल जैसे
तारों की झिलमिल।
रात के आँगन में सजी
यादों की महफ़िल।
--सुनील पवार..✍️

सुनता कहाँ है वो

 सुनता कहाँ है वो..

सुनता कहाँ है वो
वो तो कहती रहती है।
यहीं बात मगर
उसको खटकती रहती है।
--सुनील पवार..✍️

आप कहें तो

आप कहें तो..

आप कहें तो
दिया जला दु दिलमें।
या छोड़ दु
अपने हाल पे जलने।
--सुनील पवार..

मंगळवार, २९ सप्टेंबर, २०२०

प्यार वो फूल है

 प्यार वो फूल है..

प्यार वो फुल है
जो कभी मुरझाता नहीं।
जो मुरझा जाए
वो प्यार कभी होता नहीं।
--सुनील पवार..

शनिवार, २६ सप्टेंबर, २०२०

कुछ भी तो नही बदला हममें

 कुछ भी तो नही बदला हममें..

कुछ भी तो नहीं बदला हममें
मगर बदल गए हालात।
कम होती गई बातें
अब होती नही मुलाकात।
--सुनील पवार..✍️

शनिवार, १९ सप्टेंबर, २०२०

शब्द अपुरे पडले..

 शब्द अपुरे पडले..

शब्द अपुरे पडले तरी
शब्दावाचून ना अडले।
हे मौन सूचक तुझे
सारे कथन करून गेले।
--सुनील पवार..✍️

बस इतनी गुज़ारिश है..

 बस इतनी गुज़ारिश है..

हाथों में तेरा हाथ रहे
यहीं दिल की ख़्वाईश है।
किस्मत के लकीरों से
बस इतनी गुज़ारिश है।
--सुनील पवार..✍️

मंगळवार, १ सप्टेंबर, २०२०

कोण मनात माझ्या..

 कोण मनात माझ्या..

कोण मनात माझ्या
काय सांगू कोणाला।
एक कवडसा डोकावतो
मनात क्षणाक्षणाला।
--सुनील पवार..✍️

रविवार, २३ ऑगस्ट, २०२०

आज तो..

 आज तो..


आज तो वक़्त ही वक़्त है

तुम कहो तो साथ गुजार लेते है।

कितना लंबा समय गुजर गया

हम कब से इंतज़ार कर रहे है।

--सुनील पवार..✍️

गुरुवार, २० ऑगस्ट, २०२०

इरादा तो नहीं था..

 इरादा तो नहीं था..


इरादा तो नहीं था कुछ भी जताने का

पर शीशे के दिल था चकनाचूर हो गया।

--सुनील पवार..✍️

तन्हा सफर..

 तन्हा सफर..


तन्हा सफर ही सही

अपने ख़यालो में गुजरता हु।

हकीकत में ना सही

उसे ख्वाबों में पा लेता हूं।

--सुनील पवार..✍️